Ekal Work Helps in Prohibition in Villages

Bharat Mahan

एकल के जागरण द्वारा गाँव दुव्र्यसन एवं शोषण से मुक्त हुए

मैं, दुर्गा प्रसाद कटरे सन् 2000 में एकल विद्यालय से जुड़ा। मुझे लोपा संच का उपसंच प्रमुख बना दिया गया, जो सिवनी अंचल मध्य प्रदेश में है। संच प्रमुख, साधक योजना प्रमुख के बाद इस समय मैं अंचल सिवनी में अंचल ग्रामोत्थान योजना प्रमुख हूँ। प्रवास करते हुए मैं लाठ गांव पहुंचा। पता चला कि लाठ गांव शराब, गांजा एवं जुए का अड्डा है। जिसके कारण यहां आये दिन लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। गांव में बहुत अशांति रहती है। हमें लगा इस गांव में परिवर्तन करना जरूरी है। हमने वहां संपर्क किया, लोगों को समझाया। गांव में एक समिति बनाई। 3 मार्च 2012 को एक विशाल नशा-मुक्ति अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें 5000 लोग उपस्थित हुए। 1500 लोगों ने नशा छोडने का संकल्प लिया, जिसमें लाठ गांव के 500 लोग थे। कलक्टर साहब ने गांव में हुए परिवर्तन के कारण लाठ गांव को जिले का सबसे अच्छा गांव घोषित कर दिया।

केवलारी से 45 कि.मी. दूर वनवासी गांव टंकटुआ, सुआग्राम, कोपी, झोलाग्राम हैं जो दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में हैं। वहां राशन वितरण में गड़बड़ी थी। गांव के लोगों को राशन दुकान से राशन ठीक से नहीं मिलता था। हमनें त्ज्प् लगाई। जिससे गांव में ठीक से राशन बटने लगा।

पलारी संच के झुरकुण्डी विद्यालय ग्राम में गरीबी रेखा के कार्ड बनाने के लिए प्रति कार्ड 600 रू. जमा कर 25 लोगों से अवैध वसूली की गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद हमने गांव में बैठक की। एक प्रार्थना पत्र पीड़ितों की ओर से कलेक्टर साहब के यहां भिजवा दिया। उसकी जांच हुई। और 9 अक्टूबर 2013 को सभी 25 पीड़ितों को 600-600 रू. वापस करा दिये गये। ऐसा ही छपारा संच के विद्यालय ग्राम मंडवा में हुआ। वहां बिजली कनेक्शन के नाम पर प्रति कनेक्शन 500 रू. 22 लोगों से अवैध वसूली सर्किल फिल्ड आॅफिसर ने की थी। हमें गांव वासियों ने बताया। गांववासियों ने लिखित शिकायत की। जांच की गई। सर्किल फिल्ड आॅफिसर ने सभा में सबसे क्षमा मांगी तथा सभी 22 लोगों को 500-500 रू. वापस कर दिये।

आज लोग एकल के जागरूकता अभियान के कारण जागरूक हो गये हैं। वे वर्षा में गिरे मकानों की क्षति-पूर्ति, अधिक वर्षा के कारण खेत में हुई नुकसान की भरपाई, मनरेगा आदि जैसे अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। सिवनी अंचल में त्ज्प् के 1500 आवेदन अभी तक लगाये गये है जिनमें 300 आवेदनों का जबाव मिल गया है और उचित कार्यवाही की गई है।

News Source
Ekal Parinam Prasang

More from Bharat Mahan