From Ekal, Now Aims to Join DRDO

From Ekal, Now Aims to Join DRDO
From Ekal, Now Aims to Join DRDO

एकल विद्यालय का पूर्व छात्र शशोधर महतो अभी डिप्लोमा इंजीनियरिग मेकेनिकल की पढ़ाई राजकीय पोलिटेकनिक, रांची से कर रहा है और उसे मेकेनिकल डिप्लोमा २०१७ में प्राप्त हो जायेगा। शशोधर का कहना है कि एकल में मिले संस्कार के कारण ही वह आज पोलिटेकनीक में पढ़ाई करते हुए भी अपने घर में कृषि कार्य कर रहा हैं। शशोधर ने बताया कि पढाई कर DRDO डिफेंस शोध एवं विकास संस्थान भारत सरकार में कााम करने की उसकि इच्छा है। इसमें डिप्लोमा इंजीनियर की आवश्यकता है | शशोधर महतो झारखंड में रांची जिला के अन्तर्गत सिल्ली प्रखंड के ग्राम कारयाडीह का निवासी है। घासी राम महतो का पुत्र शशोधर २००१-२००६ में कारयाडीह प्राथमिक मध्य विद्यालय में पढ़ा और साथ-साथ एकल में भी २००३-२००५ में पढ़ाई कीी। इसके बाद २००६ से २०१३ तक जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा से बारहवी कर २०१३-२०१४ में कम्प्युटर प्रशिक्षण विकास भारती, आरोग्य भवन, रांची से किया और फिर पोलिटेकनीक में अब अपनी पढ़ाई कर रहा है।

More from Bharat Mahan