झारखण्ड को मिला नया प्रतीक चिन्ह

झारखंड के नए प्रतीक चिन्ह को आज प्रदेशवासियों को समर्पित किया गया।

यह प्रतीक चिन्ह नया विचार, नया संकल्प, नई सोच को दर्शाता है।

हरा रंग

प्रतीक चिन्ह का हरा रंग संपूर्ण राज्य में फैली हरियाली व वन संपदा का परिचायक है। प्राकृतिक सौंदर्य और संसाधनों से विभूषित झारखण्ड विकास के पथ पर लंबे-लंबे पद धरने हेतु आवश्यक कच्चे मालों से परिपूर्ण है।

हाथी

राज्य के ऐश्वर्य और प्रचूर प्राकृतिक संसाधनों को दर्शाता हाथी झारखण्ड के महान इतिहास, शक्ति और सामूहिक बुद्धिमता का प्रतीक है। वर्तमान और सुनहरे भविष्य के मध्य खड़ी सभी बाधाओं का दमन करते हुए आगे बढ़ने के संकल्प का प्रतीक है यह हाथी।

पलाश का फूल

फ्लैम ऑफ द फॉरेस्ट के नाम से प्रसिद्ध पलाश या टुसु का फूल झारखंड के प्राकृतिक सौंदर्य एवं सुरम्यता को प्रतिबिंबित करता है। पुष्पित होता पलाश का फूल वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है, वही वसंत ऋतु जो समृद्धि का संदेश लेकर आता है।

स्थानीय उत्सव

स्थानीय त्योहारों को चित्रित करने वाले जनजातीय कला को नए राज्य चिन्ह में स्थान दिया गया है, जो राज्य की समृद्ध और विविधता पूर्ण परंपराओं के साथ उसकी निराली संस्कृति और धरोहर को का बोध कराते है।

भारत का राज्यचिन्ह

नए राज्य चीन्ह के केंद्रीय भाग में उकेरा गया अशोक स्तंभ भारत के उत्तम सहकारी संघवाद, इसमें झारखंड की सहभागिता एवं भूमिका को रेखांकित करता है।

News Source
PRD

More from Bharat Mahan